नौगावां सादात: नौगांवा थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक, किसान परेशान, ट्यूबवेल से मोटर स्टार्टर चोरी
आपको बता दे की नौगांवा तहसील क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। जिसकी वजह से किसान काफी परेशान है। गांव कौशल निवासी मनोज त्यागी ने अपना एक वीडियो वायरल किया है उन्होंने बताया है कि लगातार किसानों के खेत से स्टार्टर मोटर व अन्य सामान चोरी हो रहे हैं। लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई खुलासा नहीं किया है।