नौगावां सादात: नौगांवा अमरोहा रोड पर बाइक फिसलने से दंपती घायल, अस्पताल में भर्ती
नौगांवा थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर पट्टी निवासी सुमित अपनी पत्नी रेखा के साथ बाइक पर सवार होकर अमरोहा जा रहा था। शनिवार शाम 5:30 बजे के आसपास में नौगांव अमरोहा रोड पर पहुंचा तो उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिसमे सुमित व उसकी पत्नी बुरी तरह घायल हो गई, वहां मौजूद लोगों ने उसे नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां दोनों का उपचार चल रहा है।