आगरा: ढोली खार में दो पक्षों में हुआ विवाद, जमकर चले ईंट पत्थर, 4 से 5 लोग घायल, वीडियो वायरल, 3 आरोपी पुलिस की हिरासत में
Agra, Agra | Sep 12, 2024 थाना मंटोला क्षेत्र के अंतर्गत ढोली खार में किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ गया की जमकर ईंट पत्थर चलने लगे, इस घटना में 4 से 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं, वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 3 आरोपियों को हिरासत में भी लिया है, इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।