बिंदकी: मुरादपुर गांव में भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण, भारी संख्या में लोग रहे उपस्थित
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के समीप स्थित मुरादपुर गांव में सोमवार को दिन में करीब 11:30 बजे भारत रत्न संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस मौके पर सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रामेश्वर दयाल दयालू गुप्ता, भीम आर्मी के नगर अध्यक्ष नरेंद्र टाइगर तथा समाजसेवी पप्पू सिंह राठौर सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।