अनूपपुर: जिले में हाथियों का कहर जारी, करनपठार व खांड़ा क्षेत्र में फसलों को नुकसान, ग्रामीणों में दहशत
अनूपपुर जिले के करनपठार और खांड़ा क्षेत्र में हाथियों का लगातार विचरण जारी है। तीन हाथियों का समूह करनपठार के जंगल में तथा एक अकेला हाथी खांड़ा-पोंड़ी क्षेत्र में पिछले कई दिनों से सक्रिय है। हाथियों द्वारा रात के समय ग्रामीण इलाकों में पहुंचकर खेतों में लगी फसलों और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इससे किसानों में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है।