अलीगंज: अलीगंज के दहेलिया पूठ में ग्राम सभा की भूमि पर अवैध कब्जा, प्रशासन ने बुलडोजर से कराया कब्जा मुक्त
Aliganj, Etah | Jun 17, 2026 बुधवार की दोपहर करीब ढाई बजेग्राम सभा की भूमि पर बने अवैध दुकान व आवासीय परिसर पर चला बुलडोजर, 55 लाख की जमीन कराई गई कब्जामुक्त।राजस्व टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में हुई कार्रवाई। तहसील क्षेत्र के थाना जसरथपुर अंतर्गत ग्राम दहेलिया पूठ में ग्राम सभा की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।