कलेर: अरवल जिले में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता शिविर, जिला कृषि पदाधिकारी ने किया उद्घाटन
Kaler, Arwal | Apr 10, 2026 प्रभारी जिला कृषि पदाधिकारी संजुलता की अध्यक्षता में कृषि भवन में किसानों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। कृषि विज्ञान केंद्र के सहयोग से संपन्न इस शिविर में यूरिया-डीएपी के अत्यधिक उपयोग से भूमि उर्वरता पर दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। मृदा परीक्षण आधारित संतुलित उर्वरक प्रयोग, जैविक पोषक तत्वों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।