मिर्ज़ापुर: विंध्याचल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया मां विंध्यवासिनी का दर्शन
विंध्याचल में सोमवार को मां विंध्यवासिनी का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दर्शन पूजन किया। इसके पश्चात उन्होंने विंध्य कॉरिडोर का निरीक्षण किया। विंध्य कॉरिडोर के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन से जानकारी मांगी।जिलाधिकारी ने कहा कि अगले 6 माह के अंदर कॉरिडोर का संपूर्ण कार्य संपन्न हो जाएगा।