नानपारा: भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ कार्यालय में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का हुआ आयोजन, बड़ी संख्या में महिलायें रहीं मौजूद
भाजपा द्वारा नानपारा नगर के भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ कार्यालय में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महिलाओं के साथ चर्चा की गई। भाजपाईयों ने इस दौरान 10 सालों में मजबूत हुई महिलाओं की स्थिति और उनके बढ़े सम्मान के बारे में बताया। नगर के भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ कार्यालय में भाजपा द्वारा नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।