मेराल: मेराल क्षेत्र में एसडीएम ने सरस्वतिया नदी के तटीय क्षेत्रों का किया निरीक्षण
‘आपन सरस्वतिया अभियान’ के तहत पिछले तीन दिनों से गढ़वा शहरी क्षेत्र में बहने वाली सरस्वतिया नदी की लगातार सफाई अभियान जारी है। अभियान का दायरा बढ़ाते हुए बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने मेराल क्षेत्र में स्थानीय गणमान्य लोगों को साथ लेकर सरस्वतिया नदी के तटीय इलाकों का भ्रमण किया। इस दौरान उनके साथ मेराल के एक दर्जन से अधिक समाजसेवी एवं स्थानीय जनप