चंदौसी: रीठ गांव में चारा डालते समय अस्थाई गौशाला में ग्राम प्रधान पर सांड का जानलेवा हमला, हालत गंभीर
संभल जनपद के थाना कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव रीठ में ग्राम प्रधान पर सांड के जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। गांव के वर्तमान ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह पर उस समय सांड ने हमला कर दिया जब वह अस्थाई गौशाला में गौवंशीय पशुओं को चारा डाल रहे थे। अचानक हुए हमले में ग्राम प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई