मुज़फ्फरनगर: बुर्काधारी गैंग के बाद अब युवक का आतंक, दुकान से घड़ी उड़ाकर हुआ फरार, CCTV में कैद शातिर हरकत, वीडियो वायरल से मची सनसन
मुजफ्फरनगर के शहर कोतवाली क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। ताजा मामला कोतवाली गेट के बाहर स्थित एक दुकान का है, जहां एक युवक घड़ी चोरी करते हुए सीसीटीवी में कैद हो गया। युवक ग्राहक बनकर आया और मौका पाकर घड़ी लेकर फरार हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।