गाज़ीपुर: दहेज की मांग ने ली अनिता की जान, दूध में जहर देकर हत्या के दोषी पति को 10 साल, सास-ससुर को 7-7 साल की सजा
गाजीपुर में दहेज लोभियों के खिलाफ अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। दहेज के लिए विवाहिता अनिता कुमारी को कथित तौर पर दूध में जहर देकर मौत के घाट उतारने के मामले में जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय की अदालत ने पति, सास और ससुर को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है। अदालत ने पति को 10 वर्ष और सास-ससुर को 7-7 वर्ष के कठोर कारावास के साथ दस-दस हजार रुपये के...