हुज़ूर: टीटी नगर स्टेडियम से शुरू हुआ संडे ऑन साइकिल' अभियान में हजारों फिटनेस प्रेमियों ने हिस्सा लिया
Huzur, Bhopal | Jun 7, 2026 भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम से शुरू हुआ संडे ऑन साइकिल' अभियान में हजारों फिटनेस प्रेमियों ने हिस्सा लिया । मंत्री विश्वास सारंग हुए शामिल। आपको बता दें कि रविवार सुबह करीब 10 बजे भोपाल की सड़कों पर एक अलग ही नज़ारा देखने को मिला। टीटी नगर स्टेडियम से शुरू हुए 'संडे ऑन साइकिल' अभियान में हजारों फिटनेस प्रेमियों ने हिस्सा लेकर शहर को फिटनेस का संदेश दिया।