भरगामा: जीविका की महिलाओं ने चलाया नशा मुक्ति अभियान, समाज को नशामुक्त बनाने का लिया संकल्प
भरगामा प्रखंड क्षेत्र में बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जीविका के तहत नशा मुक्ति अभियान चलाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। अभियान में बड़ी संख्या में जीविका समूह से जुड़ी महिलाओं ने भाग लेते हुए समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया। जागरूकता रैली का शुभारंभ सुकेला मोड़ से हुआ, जो विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए प्रखंड म