रीठी क्षेत्र: गौशालाओं में लापरवाही से मवेशियों की जान खतरे में, घोटाले की आशंका
कटनी जिले के रीठी क्षेत्र की शासकीय गौशालाओं की हालत बेहद खराब पाई गई है। जिन गौशालाओं को बेसहारा मवेशियों की सुरक्षा के लिए बनाया गया था, वहीं अब उनके साथ अमानवीय व्यवहार के आरोप लग रहे हैं कई गौशालाओं में गायों को तंग जगहों में ठूंसकर रखा जा रहा है। चारा, पानी और इलाज जैसी बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है, जिससे मवेशियों की हालत लगातार बिगड़ रही है