नवाबगंज: बाराबंकी में दर्दनाक सड़क हादसे में 6 साल की मासूम समेत मां-बेटे की हुई मौत
बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 साल की मासूम बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई। गोपालपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में देवगांव मलिकासांड निवासी ब्रजेंद्र कुमार और उनकी मां सुधा देवी की मौत हो गई।