बड़वारा: बड़वारा जनपद कार्यालय में अव्यवस्थाओं के बीच 99 जोड़ों का विवाह संपन्न, प्रतिबंधित पॉलीथिन का खुला इस्तेमाल
Badwara, Katni | Apr 19, 2026 बड़वारा जनपद कार्यालय में अव्यवस्थाओं के बीच 99 जोड़ों का विवाह संपन्न; प्रतिबंधित पॉलीथिन का हुआ खुला इस्तेमाल कटनी। कटनी जिले के बड़वारा जनपद मुख्यालय में रविवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 99 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। कहने को तो यह आयोजन सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का हिस्सा था, लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट नजर आई।