जगाधरी: आदर्श चुनाव आचार संहिता की उल्लंघना करने वालों के विरुद्ध की जाएगी नियमानुसार सख्त कार्रवाई :कैप्टन मनोज कुमार उपायुक्त
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा हरियाणा में विधानसभा आम चुनाव-2024 की घोषणा कर दी गई है। चुनाव की घोषणा के साथ ही जिला में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील है कि जिला में आदर्श आचार संहिता का किसी भी तरीके से उल्लंघन न किया जाए l