सदर विधानसभा क्षेत्र की मातृ शक्ति के लिए देव दर्शन यात्रा के अंतर्गत आज से श्री वृंदावन धाम एवं हरिद्वार की पावन यात्रा का शुभारंभ करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश श्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू जी के आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन से मेरा निरंतर प्रयास रहा है कि क्षेत्र में विकास और जनसेवा के साथ-साथ हमारी मातृ शक्ति को धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के दर्शन का अवसर भी मिले।
मेरा मानना है कि आध्यात्मिक यात्राएं मन को शांति, जीवन को सकारात्मक ऊर्जा और समाज को संस्कारों की शक्ति प्रदान करती हैं। इसी भावना के साथ देव दर्शन यात्रा के माध्यम से सदर विधानसभा क्षेत्र की मातृ शक्ति को पहले मां नयना देवी जी, मां ज्वाला देवी जी, मां बगलामुखी जी एवं मां हिडिंबा देवी जी के पावन दर्शन करवाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
अब श्री वृंदावन धाम एवं हरिद्वार की यह यात्रा हमारी मातृ शक्ति को भगवान श्री कृष्ण की भक्ति, प्रेम और अध्यात्म से जुड़ने का अवसर प्रदान करेगी। 🌸🙏
जनसेवा मेरे लिए केवल सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और विकास कार्यों तक सीमित नहीं है। जनसेवा का अर्थ समाज के हर वर्ग के सुख-दुख में सहभागी बनना, उनकी भावनाओं का सम्मान करना और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाना भी है।
Bilaspur Sadar, Bilaspur | Sep 15, 2026