गोरखपुर: राजघाट थाना क्षेत्र के अमूरतानी में कच्ची शराब के अड्डों पर आबकारी विभाग ने की छापेमारी
आज तड़के ही आबकारी विभाग की टीम ने कच्ची शराब के कारोबारी पर नकेल कसने के लिए राजघाट थाना क्षेत्र के अमूरतानी में छापेमारी किया। छापेमारी के दौरान 55 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई और 1200 किलोग्राम लहन को बरामद कर मौके पर नष्ट किया गया। आबकारी विभाग ने स्थानीय थाना राजघाट पर एक मुकदमा भी दर्ज कराया है।