पीपलू उपखंड प्रशासन की ओर से एसआईआर 2026 का कार्य पूर्ण होने पर कस्बे के शिवालय परिसर में सोमवार को स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उपखंड अधिकारी गणराज बड़गौती,तहसीलदार कैलाश मीणा, विकास अधिकारी सुनील वर्मा ,सहायक अभियंता तारा स्वामी सहित सुपरवाइजर, बीएलओ ,अन्य सहायक कार्मिक मौजूद रहे।