अंबाह: करौली माता रोड पर मकान की छत से गिरने से महिला की मौत
Ambah, Morena | Jan 16, 2025 करौली माता रोड़ पर मकान की छत पर काम करने के दौरान सुनील की पत्नी कीर्ति नीचे गिर गयी, जिससे उसकी मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार गुरुवार कीर्ति छत पर घरेलू कार्य कर रही थी। इसी दौरान वह अचानक अनियंत्रित हो गयी ओर सीधे सड़क पर जा गिर। आनन-फानन में उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया, यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।