अंबाह: शीतलहर के बीच पदयात्रा करते हुए अंबाह पहुंचे जैन मुनि विनय सागर महाराज
Ambah, Morena | Jan 16, 2025 तप त्याग साधना की प्रतिमूर्ति तपस्वी संत मुनि श्री 108 विनय सागर जी महाराज ससंघ आज गुरुवार दोपहर12 बजे दिमनी से भीषण सर्दी व शीत लहर के बीच पदयात्रा कर अंबाह आये जहां जैन साधु-संतों का भव्य स्वागत जैन समाज ने पाद प्रक्षालन, मंगल आरती कर किया।