अंबाह: वार्ड 17 पुरानी बस्ती में जलभराव की समस्या को लेकर मोहल्लावासियों ने SDM से की शिकायत
Ambah, Morena | Jan 14, 2025 नगर के वार्ड नम्बर 17 वार्ड पुरानी बस्ती के निवासियों ने आज मंगलवार जनसुनवाई में एसडीएम रामनिवास सिंह सिकरवार को बताया कि हमारे मोहल्ले में विगत माह से नाले से पानी के साथ कूडे कचरा का बहाव आने के कारण हमारे घरों में पानी भरा जा रहा है ।जिससे घर के आसपास सडक पर जल भराव हो रहा है एवं हमारे मकान वह आसपास के मकान की नींव धसकने लगी है।