अंबाह: अंबाह-मुरैना हाईवे पर लूट की घटना: बरेहगांव के पास चार लुटेरों ने की वारदात
Ambah, Morena | Jan 15, 2025 लुटेरे ने कट्टा दिखाकर दिलीप वर्मा को डरा धमकाया और अन्य तीन ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान आरोपियों ने दिलीप से उनकी मोटरसाइकिल, मोबाइल और ₹6000 की नगदी लूट ली। सूचना मिलने के बाद अंबाह पुलिस ने आज बुधवार दोपहर4 बजे मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।