कोडरमा: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर, जिला विधिक सेवा प्राधिकार की टीम ने लोकाई बिरहोर टोला में कंबल वितरण किया
जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा के तत्वावधान मे कोडरमा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार रमाकांत मिश्रा के कुशल मार्ग दर्शन मे एंव जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार के नेतृत्व मे गठित प्राधिकार की टीम ने इस कडाके की ठंड से ठिठुरते हुए बिना छत के रात भर जीवन बीता रहे गरीब बेसहारा व जरूरतमंद को कंबल दिया।