कोडरमा: वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. बी. रानी के निधन पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने जताया शोक
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सह कोडरमा सांसद श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने दिवंगत चिकित्सक के आवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की और इस अपार दुःख की घड़ी में अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि डॉ. बी. रानी का जाना न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए बड़ी क्षति है।