कोडरमा: साहिबगंज से भटककर कोडरमा पहुंची आदिवासी महिला व बच्चे को प्रशासन का सहारा मिला
साहिबगंज जिले से किसी तरह भटककर कोडरमा पहुंची एक आदिवासी महिला और उसके पुत्र को जिला प्रशासन ने मानवीय पहल करते हुए सुरक्षित संरक्षण प्रदान किया। उपायुक्त ऋतुराज के निर्देश पर दोनों की पूरी जानकारी ली गई और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की गई। प्रशासन की ओर से महिला और उसके पुत्र के रहने की अस्थायी व्यवस्था कराई गई..