पूरनपुर: कॉलोनी में घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार
पूरनपुर। नगर से सटी कॉलोनी में किराए के मकान में रह रही महिला से घर में घुसकर दुष्कर्म करने और विरोध पर मारपीट मामले में पाँच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था, पुलिस ने छत्रपाल, राजेश, सत्यवीर, उमेश और कामता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मुख्य आरोपी छत्रपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।