माधौगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर देकर बेटी की तलाश की गुहार लगाई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पिता के अनुसार उनकी बेटी की फोटो सोशल मीडिया पर डालकर बातचीत करने को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था।