मुज़फ्फरनगर: फेसबुक फ्रेंडशिप से करोड़ों की ठगी, 'गीतिका कपूर' बनकर फंसाया शिकार, देहरादून फ्लैट से चलता था साइबर फ्रॉड का नेटवर्क
साइबर क्राइम थाना पुलिस ने फेसबुक पर दोस्ती कर ऑनलाइन निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गैंग के दूसरे आरोपी मोहम्मद आकिब अली को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से मोबाइल, लैपटॉप, एटीएम कार्ड और चेकबुक बरामद हुई हैं। “गीतिका कपूर” बनकर पीड़ित से करीब ₹1.01 करोड़ ठगे गए थे। पुलिस ने ₹23 लाख फ्रीज कराए हैं,जबकि गैंग के अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है