पंचकूला: ओजस हॉस्पिटल पंचकूला के नजदीक मोटरसाइकिल सवार दो युवक ने एक व्यक्ति का मोबाइल छीना, मामला दर्ज
चंडीमंदिर पुलिस थाना में बुधवार को एक मामला दर्ज किया गया है। जिसमें शिकायतकर्ता व्यक्ति सुशील कुमार ने बताया है कि ओजस हॉस्पिटल के नजदीक से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने मेरा मोबाइल मार्का वीवो 1716 छीन लिया और फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।