मुज़फ्फरनगर: मुज़फ्फरनगर में BSP की बैठक, 2027 विधानसभा चुनाव और अंबेडकर जयंती की रणनीति पर चर्चा, मायावती को 5वीं बार CM बनने पर मंथन
मुज़फ्फरनगर में BSP की बड़ी बैठक महावीर चौक कार्यालय में हुई। 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती और 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई। केंद्रीय मुख्य सेक्टर प्रभारी रणधीर सिंह बेनीवाल और महासचिव बाबू मुनकाद अली ने कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए। जिला अध्यक्ष आनंद प्रकाश ने तैयारियों की समीक्षा की और जिम्मेदारियां बांटीं।