ब्यावरा: कांग्रेस ने राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन, राम मंदिर ट्रस्ट की वित्तीय पारदर्शिता की मांग की
Biaora, Rajgarh | Jul 13, 2026 राम मंदिर ट्रस्ट की वित्तीय पारदर्शिता की मांग को लेकर ब्यावरा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा सोमवार को दोपहर 12:00 बजे करीब राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के वित्तीय प्रबंधन आय-व्यय एवं श्रद्धालुओं के द्वारा दी जा रही दान राशि के उपयोग में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की गई।