बक्सर: मतदान से पहले उत्पाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, यूपी-बिहार सीमा पर 2909 लीटर शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Nov 6, 2025 बक्सर जिले की पुलिस ने विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र मतदान से ठीक पहले शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। वीर कुंवर सिंह सेतु से 325 पेटियों में भरी कुल 2909.160 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से हरियाणा नंबर की एक 6 चक्का ट्रक को भी जब्त किया है तथा 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने जानकारी दी।