सोनो: चकाई पुलिस ने लौटाई 9 चेहरों की खोई हुई मुस्कान
Sono, Jamui | Apr 22, 2026 जमुई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान ने एक बार फिर आम जनता के चेहरों पर खुशी ला दी है। बुधवार को दो बजे चकाई थाना परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों से बरामद किए गए 9 मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंपे।चकाई थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के विशेष निर्देश पर चोरी और गुम हुए मोबाइल