चंदला: अटईया बाबा मंदिर परिसर में दुकानदारों के बीच विवाद, बाहरी दुकानदारों ने लगाए प्रताड़ना के आरोप
चंदला के उमरी क्षेत्र के सिद्ध स्थल अटईया बाबा परिसर में सोमवार सुबह करीब 10 बजे दुकानदारों के बीच विवाद का मामला सामने आया। वायरल वीडियो में कुछ दुकानदार आपस में बहस और विवाद करते दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि यहां व्यापार कर रहे बाहरी दुकानदारों को प्रताड़ित किया जा रहा है। हालांकि विवाद के कारणों और आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।