ललितपुर: कस्बा बिरधा निवासी युवक ने पुलिसकर्मियों पर गंभीर मारपीट का आरोप लगाया, हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती
कस्बा बिरधा निवासी युवक ने आरोप लगाते हुए बताया कि मामूली वाद विवाद को लेकर बिरधा चौकी इंचार्ज एवं पुलिसकर्मियों द्वारा उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई।मारपीट के कारण हालत बिगड़ने पर उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर ललितपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से न्याय की मांग की।