दरभंगा: दरभंगा पुलिस का विशेष अभियान: शराब माफिया और अपराधियों पर कड़ा प्रहार, 66 नशेड़ी गिरफ्तार
दरभंगा पुलिस द्वारा अवैध शराब निर्माण, भंडारण, सेवन एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत जिलेभर में व्यापक कार्रवाई की गई। इस दौरान कई थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर शराब तस्करों, वारंटियों और नशे की हालत में लोगों को गिरफ्तार किया गया APM थाना क्षेत्र में अमीन सहनी को 28 लीटर देशी चुलाई शराब एवं मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।