कैराना: कैराना में भूमि विवाद के चलते पूर्व राज्यमंत्री के बेटे को गोली मारी, सीएचसी से हायर सेंटर किया गया रेफर
Kairana, Shamli | Jun 11, 2026 कैराना नगर के मोहल्ला आलकलां मायापुर रोड निवासी बिलाल गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे अपने नाबालिग भांजे सेम के साथ गांव मन्नामाजरा के निकट स्थित अपनी कृषि भूमि देखने गया था। आरोप है कि तभी वहां पहुंचे आधा दर्जन से अधिक हमलावरों ने गाली-गलौज की और विरोध करने पर फायरिंग की। इस दौरान एक गोली बिलाल की टांग में जा लगी, जिस कारण वह घायल हो गया।