अमानगंज: साइबर ठगों से सावधान! पन्ना जिले सहित पूरे प्रदेश में चलेगा ‘सेफ क्लिक अभियान
Amanganj, Panna | Jun 22, 2026 बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और आमजन को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 24 जून से 8 जुलाई 2026 तक पूरे मध्यप्रदेश सहित पन्ना जिले में “सेफ क्लिक अभियान” चलाया जाएगा। इस संबंध में सोमवार की सुबह 11:00 थाना प्रभारी अमानगंज रवि सिंह जादौन ने जानकारी देते हुए नागरिकों से सतर्क रहने और साइबर सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।