सोमवार को उदा किशनगंज नगर परिषद कार्यालय में सामान्य बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान काफी मुद्दों पर काफी गहमा गहमी बनी रही। वित्तीय वर्ष 2026- 27 के बजट पर चर्चा हुई। नाजीर को अविलम हटाए जाने पर बोर्ड के सदस्यों ने सहमति जताई। अध्यक्ष ने सभी सदस्यों से कहा कि चयनित योजनाओं को धरातल पर लाकर विकास कार्यों को गति प्रदान की जाएगी।