मढ़ौरा: भीषण गर्मी को देखते हुए मढ़ौरा नगर क्षेत्र में पानी छिड़काव का कार्य हुआ शुरु
Marhaura, Saran | Jun 27, 2026 क्षेत्र में भीषण गर्मी को देखते हुए मढ़ौरा नगर क्षेत्र में पानी का छिड़काव मोटर चलित मशीन से करवाया गया जिससे कुछ राहत महसुस हुई । शनिवार की दोपहर दो बजे कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि बढ़ती हुई गर्मी को देखते हुए कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि पानी का छिड़काव लोगों की राहत के लिए लगातार करें ताकि सुविधा मिल सके।