कानपुर: मासिक देय वृद्धि की मांग को लेकरतीसरे दिन भी मेडिकल कॉलेज के गेट पर इंटर्न स्टूडेंट कर रहे हैं नारेबाजी और धरना प्रदर्शन
कानपुर मेडिकल कॉलेज के 2019 बैच के इंटर्न डॉक्टर की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। बुधवार को डॉक्टरों ने मेन गेट पर नारेबाजी की। असफलताओं के बाद प्रदेश के सभी इंटर्न चिकित्सकों ने यह निर्णय लिया है कि जब तक उत्तर प्रदेश सरकार एवं शिक्षा व चिकित्सा मंत्रालय द्वारा इंटर्न चिकित्सकों के मासिक देय में वृद्धि करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो हड़ताल जारी रहेगी