कानपुर: पनकी में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को निकाला बाहर
पनकी में मंगलवार देर रात युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जब भाई कमरे में गया तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था काफी देर तक खटखटाने के बाद जब कोई जवाब नहीं मिला तो उसने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने खिड़की से झांक कर देखा तो युवक ने फांसी लगा ली थी। परिजनों की सूचना पर पनकी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला।