कानपुर: बांग्लादेश से एक अन्य बांग्लादेशी महिला को कल्याणपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, एसीपी कल्याणपुर ने दी जानकारी
कल्याणपुर पुलिस ने बांग्लादेशी महिला आखी को गिरफ्तार किया है। एसीपी कल्याणपुर ने जानकारी दी की पूर्व में कल्याणपुर में गिरफ्तार की गई बांग्लादेशी युवती को इसी महिला ने बांग्लादेश से कोलकाता के जरिए कल्याणपुर तक पहुंचने में मदद की थी। जेल में हुई पूछताछ के बाद आखी का नाम सामने आया था। प्रकरण में अन्य कार्रवाई की जा रही है।