दुधि: दुद्धी ब्लॉक में जल जीवन मिशन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों और स्वयं सहायता समूहों को मिली योजना की जानकारी
ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चल रही ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना को प्रभावी बनाने के लिए दुद्धी विकास खण्ड में बुधवार की सुबह लगभग साढ़े 11 बजे एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्लॉक सभागार में आयोजित इस प्रशिक्षण में दुद्धी ब्लॉक के ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक एव स्वयं सहायता समूह के सक्रिय सदस्य शामिल हुए।