विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इटाढ़ी पुलिस ने शराबियों और शराब तस्करों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कोच नहर से 3 लोगों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया।इटाढ़ी थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए कोच गांव निवासी चंद्रदीप कुमार तथा धनसोई थाना क्षेत्र के बन्नी निवासी अनिल कुमार और धनजी कुमार है।