चरखारी: गुढ़ा गांव में एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
महोबा जनपद के चरखारी थाना क्षेत्र के गुढ़ा गांव निवासी 35 वर्षीय पप्पू पुत्र हरिकिशन नामक व्यक्ति ने रविवार व सोमवार मध्य रात्रि करीब साढ़े 12 बजे अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे फंदे पर लटका पाया तो सभी के होश उड़ गये और परिजन उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले गए।जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर द्वारा व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है।